Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और हंगरी के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और हंगरी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के लिए अपनी मंजूरी दी है।

एमओयू पर भारत सरकार के जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण और हंगरी सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर के बीच हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे समानता और आपसी लाभ के आधार पर जल प्रबंधन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इससे जल संसाधन से संबद्ध दोनों देशों के सार्वजनिक एवं निजी संगठनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

इससे जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन के क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रतिनिधिमंडलों और विशेषज्ञों के आपसी आदान-प्रदान और संयुक्त गतिविधियों के जरिये दोनों देश लाभान्वित होंगे। सहयोग खासकर नदी घाटी प्रबंधन/एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन, जल आपूर्ति में कुशलता एवं सिंचाई प्रौद्योगिकी में नवाचार और बाढ़ एवं सूखे के प्रबंधन में आपसी सहयोग से दोनों देशों के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा।

जल प्रबंधन के व्यापक क्षेत्र में जल संसाधन मंत्रालय के अधीन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण ने पहली बार हंगरी के साथ किसी सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।