Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने जापान की न्यू एनर्जी एंड इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन और वित्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयों और एम्स के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आईसीटी आधारित हरित अस्पतालों की प्रदर्शन परियोजना के लिए जापान की न्यू एनर्जी एंड इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन और वित्त (आर्थिक मामलों के विभाग), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयों और एम्स के बीच समझौता ज्ञापन के हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है।

इस परियोजना में निम्नलिखित कार्य शामिल होंगे:

1. इंजीनियरिंग और डिजाइन के लिए आवश्यक सर्वेक्षण, उपकरण का निर्माण और संचालन,
2. आधारभूत योजना और इंजीनियरिंग और उपकरण का डिजाइन,
3. उपकरण का निर्माण और परिवहन,
4. सिविल कार्य, निर्माण और स्थापना,
5. उपकरण को प्रारंभ करना,
6. उपकरण का प्रदर्शन, और
7. भारत में इस प्रौद्योगिकी का प्रसार।

ये सहमति पत्र अपने हस्ताक्षर की तारीख से प्रभाव में आ जाएगा और 31 मार्च, 2020 तक प्रभावी रहेगा।

इस परियोजना के उद्देश्य हैं कि एम्स दिल्ली में आईटी से संबंधित और ऊर्जा कुशल उपकरण लगाकर और आईटी सिस्टम व ऊर्जा प्रबंधन व्यवस्था के प्रदर्शन से भारत में पर्यावरण की रक्षा और ऊर्जा के कुशल उपयोग में योगदान दिया जा सके। इन उपकरणों के प्रदर्शन के माध्यम से भारत में इस प्रौद्योगिकी के व्यापक प्रसार के लिए प्रयास किए जाएंगे।