Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने ‘टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (टीआईटीपी)’ पर भारत और जापान के बीच एमओसी को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (टीआईटीपी)’ पर भारत और जापान के बीच ‘सहयोग ज्ञापन (एमओसी)’ पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी दी है।

इस एमओसी पर 16-18 अक्‍टूबर, 2017 के दौरान माननीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री की आगामी यात्रा के दौरान टोक्‍यो में हस्‍ताक्षर होने की उम्‍मीद है। टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (टीआईटीपी) भारतीय तकनीकी प्रशिक्षुओं को 3 से 5 साल की अवधि तक रोजगार प्रशिक्षण के लिए जापान भेजने का एक महत्‍वाकांक्षी कार्यक्रम है। उम्‍मीद की जा रही है कि यह एमओसी दोनों देशों के बीच कौशल विकास के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग का मार्ग प्रशस्‍त करेगा।