पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने तेल और गैस क्षेत्र में भारत और बेलारूस के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अपनी कार्येतर मंजूरी प्रदान कर दी है। बेलारूस के राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान 12 सितंबर, 2017 को इस एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे।
इस एमओयू से भारत और बेलारूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा और आशा की जाती है कि तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग बढ़ेंगे। इस एमओयू के अंतर्गत दोनों देश आरोही और अवरोही क्षेत्रों, क्षमता निर्माण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, संवर्धित तेल शोधन और भारत में परिपक्व तेल क्षेत्रों के विकास के लिए सहयोग की दिशा में काम करेंगे।
यह एमओयू इस हस्ताक्षर की तिथि से तीन वर्षों के लिए लागू रहेगा।