Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने नागरिक विमानन क्षेत्र में सहयोग पर भारत और स्पेन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागरिक विमानन क्षेत्र में सहयोग पर भारत और स्‍पेन के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर करने को मंजूरी दी है।

यह एमओयू भारत और स्‍पेन के बीच नागरिक विमानन संबंध के एक महत्‍वपूर्ण पड़ाव का द्योतक है। साथ ही इसमें दोनों देशों के बीच अधिक से अधिक व्‍यापार, निवेश, पर्यटन और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की क्षमता है।