Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने नागरिक विमानन सुरक्षा में वृद्धि और विकास के सहयोग के लिए भारत एवं ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एमओयू को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागरिक विमानन सुरक्षा में वृद्धि और विकास के सहयोग के लिए भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर के लिए अपनी मंजूरी दी है।

इस एमओयू से भारतीय विमानन सुरक्षा अधिकारियों को अपने ऑस्‍ट्रेलियाई समकक्ष की विशेषज्ञता साझा करने और भारत में समग्र विमानन सुरक्षा के माहौल को सुधारने का अवसर प्राप्‍त होगा।

यह एमओयू दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में वृद्धि को बढ़ावा देने के साथ-साथ अंतरराष्‍ट्रीय दायित्‍व का अनुपालन सुनिश्चित करेगा।