पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और पराग्वे के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को कार्योत्तर मंजूरी दी। समझौता ज्ञापन पर 27 सितम्बर, 2019 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे।
समझौता ज्ञापन की विशेषताएं और प्रमुख उद्देश्य
लाभ
भारत और पराग्वे के बीच समझौता ज्ञापन से दोनों देशों के पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए संस्थागत व्यवस्था तैयार करने में मदद मिलेगी। भारत में पराग्वे से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। इससे आर्थिक विकास होगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सभी हितधारकों के आपसी लाभ के लिए दीर्घावधि पर्यटन सहयोग के संदर्भ में अनुकूल परिस्थितियां बनेगी। समझौता ज्ञापन में वर्णित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम अभ्यासों को शामिल करने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।