Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में सहयोग के लिए म्यांमार के साथ एमओयू को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में भारत और म्यांमार के बीच सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

एमओयू म्यांमार में आयुष/पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए संरचित ढांचा मुहैया कराएगा। यह चिकित्सा की आयुष पद्धति के महत्त्व और संरक्षण, उत्पादन एवं मानकीकरण को बढ़ावा देगा।