Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए विस्‍तृत दूरसंचार विकास योजना के अंतर्गत मेघालय में मोबाइल सेवाओं के प्रावधान के लिए यूएसओएफ योजना को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने 3911 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मेघालय में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए विस्‍तृत दूरसंचार विकास योजना (सीटीडीपी) को लागू करने और पूर्वोत्‍तर की सीटीडीपी परियोजना के लिए बढ़ी हुई 8120.81 करोड़ रुपये (10.09.2014 को मंत्रिमंडल द्वारा 5336.18 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है) की राशि की मंजूरी दे दी है। इसके लिए धनराशि सार्वभौमिक सेवा अनुग्रह कोष (यूएसओएफ) द्वारा दी जाएगी।

मुख्‍य विशेषताएं: 

योजना के बारे में:

1. मेघालय राज्‍य के पहचाने गए ऐसे क्षेत्र जहां मोबाइल सेवा नहीं है वहां 2जी+4जी मोबाइल कवरेज का प्रावधान; और

2. मेघालय में राष्‍ट्रीय राजमार्गों पर समेकित 2जी+4जी मोबाइल कवरेज का प्रावधान।

लाभ: 

1. दूरसंचार नेटवर्क को मजबूत बनाने से मेघालय में मोबाइल संपर्क की पैठ बढ़ेगी। जिसके परिणामस्‍वरूप लोगों की संचार, सूचना और संचालन प्रणाली तक सस्‍ती और समान पहुंच होगी।

2. मेघालय के ऐसे क्षेत्रों में जहां सार्वजनिक मोबाइल नेटवर्क की पहुंच नहीं है, इस नेटवर्क को पहुंचाने से वहां के नागरिकों को सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ाने में सूचना और संचार प्रौदयोगिकी के लाभ मिल सकेंगे।

3. जिन इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नहीं है वहां इसे ब्रॉडबैंड और इंटरनेट के जरिए बढ़ाया जाएगा।