Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बौद्धिक संपदा (आईपी) के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता ज्ञापन करने के लिए अपनी पूर्व-कार्योत्तर स्वीकृति दे दी है। इस समझौता ज्ञापन पर 7 नवंबर 2016 को हस्ताक्षर किए गए थे।

इस समझौता ज्ञापन का इरादा बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में स्वचालन, नए प्रलेखन और सूचना प्रणालियों के विकास में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक व्यापक और लचीला तंत्र स्थापित करना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रमों, विशेषज्ञों व तकनीक के आदान प्रदान और आउटरीच गतिविधियों को लेकर सहयोग का अवसर प्रदान करता है।

समझौता ज्ञापन के कार्यान्वयन के नतीजतन पेटेंट अर्जियों की जांच करने में पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक के कार्यालय की क्षमता बढ़ेगी जिससे नवाचार पर सकारात्मक असर होगा।