पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने भारत और इंडोनेशिया के बीच स्वास्थ्य सहयोग के लिए समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।
समझौता-ज्ञापन में सहयोग के निम्नलिखित क्षेत्रों को शामिल किया गया है:-
अनुसंधान एवं विकास, सक्रिय औषधि-विज्ञान घटक (एपीआई) और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित मेडिकल उपकरण,
मानव संसाधन विकास,
स्वास्थ्य सेवाएं, और
पारस्पिरिक रूप से स्वीकृत अन्य क्षेत्र।
सहयोग के विवरणों तथा समझौता-ज्ञापन के कार्यान्वयन की देख-रेख करने के लिए एक कार्य-समूह का गठन किया जाएगा।