पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने भारत और कोरिया के बीच कारोबार निदान सहयोग के लिए समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।
कोरिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान जुलाई 2018 में समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।
इस समझौता-ज्ञापन से दोनों देशों के बीच एंटी-डम्पिंग, सब्सिडी, सम्वर्ती तथा सुरक्षा उपायों जैसे कारोबारी निदानों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा इन उपायों से द्विपक्षीय व्यापार संबंध बढ़ेंगे।