पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की परम्परागत औषधि प्रणालियों पर सहयोग स्थापित करने के लिए भारत और कोलंबिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को अपनी मंजूरी दे दी है।
इससे कोलंबिया में भारत की परम्परागत औषधियों का प्रचार और प्रसार होगा।
इस समझौता ज्ञापन के परिणामस्वरूप चिकित्सकों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञों के आदान-प्रदान, परम्परागत औषधि प्रणालियों में सहयोगपूर्ण अनुसंधान से औषधि विकास और परम्परागत चिकित्सा में नये अविष्कार हो सकेंगे।