Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने भारत और दक्षि‍ण अफ्रीका के बीच डाक टिकट को संयुक्‍त रूप से जारी करने को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल को भारत-दक्षि‍ण अफ्रीका के बीच डाक टिकट को संयुक्‍त रूप से जारी करने के विषय में अवगत कराया गया। इसकी विषय-वस्‍तु ‘भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रणनीतिक साझेदारी के बीस वर्ष’ है। संयुक्‍त टिकट को जून, 2018 में जारी किया गया था।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के संयुक्‍त स्‍मारक डाक टिकट पर दीनदयाल उपाध्‍याय और दक्षिण अफ्रीका के ऑलिवर रेगिनॉर्ड टेम्‍बो के चित्र बने हैं। इस संबंध में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मई, 2018 में एक समझौता-ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए थे।