Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने भारत और पुर्तगाल के बीच अक्षय ऊर्जा पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और पुर्तगाल के बीच अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर के लिए अपनी पूर्वव्‍यापी मंजूरी दी है। नई दिल्‍ली में 6 जनवरी 2017 को इस एमओयू पर हस्‍ताक्षर किए गए थे।

यह एमओयू दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने में मदद करेगा।

दोनों पक्षों का उद्देश्‍य समानता और पारस्‍परिकता के आपसी लाभ के आधार पर नवीन एवं नवीकरणनीय मुद्दों पर तकनीकी द्विपक्षीय सहयोग को प्रोत्‍साहित करना और उसे बढ़ावा देना है ताकि सहयोगी संस्‍थागत संबंधो के लिए एक आधार तैयार किया जा सके। इस एमओयू में एक संयुक्त कार्य समूह गठित करने की परिकल्‍पना की गई है जो आवश्‍यक माने जाने पर वैज्ञानिक संस्‍थानों, अनुसंधान केंद्रों, विश्‍वविद्यालयों, अथवा किसी अन्‍य इकाई को सह-योजन कर सकता है।