पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और फिलस्तीन के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग पर आधारित समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर के लिए पूर्व-प्रभाव से अपनी मंजूरी दे दी है। इस समझौता ज्ञापन पर 16 मई, 2017 को हस्ताक्षर किए गए थे।
इस समझौता ज्ञापन में सहयोग के निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं:-
1) स्वास्थ्य कर्मचारियों का क्षमता निर्माण,
2) संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण,
3) फिजियोथेरेपी और पुनर्वास,
4) नशीला पदार्थ, औषधि और चिकित्सा उपकरण और
5) परस्पर हितों से जुड़ा कोई अन्य क्षेत्र।
इस समझौता ज्ञापन से जुड़े सहयोग के क्षेत्र को और भी अधिक विस्तृत बनाने और इसके कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक कार्यसमूह गठित किया जाएगा।