पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय मानक ब्यूरो ( बीआईएस), भारत और डायरेक्शन नेशनल डी इंडस्ट्रीज, माली गणराज्य के बीच मानकीकरण और अनुकूलता मूल्यांकन के लिए एक समझौते को पूर्व-प्रभाव से अपनी मंजूरी दे दी है।
इस समझौते का लक्ष्य भारत और माली के बीच निकट सहयोग कायम करना और एक ऐसी प्रणाली तैयार करनी है जिसके द्वारा दोनों देश विशेषज्ञता और द्विपक्षीय व्यापार की साझेदारी को आसान बनाने के क्रम में मानकीकरण और अनुकूलता मूल्यांकन संबंधी क्रियाकलापों को मजबूत करने के अपने साझा लक्ष्य की दिशा में साथ मिलकर काम कर सकेंगे।