पीएमइंडिया
मंत्रिमंडल ने भारत और मोरक्को के बीच सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दोनों देशों की न्यायपालिकाओं के बीच आपसी सहयोग को विकसित करने, बढ़ावा देने और आपसी संबंध को मजबूत बनाने के लिए भारत और मोरक्को के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।
प्रभाव
इस मंजूरी से भारत और मोरक्को के बीच न्यायिक और अन्य कानूनी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और बुनियादी ढांचे एवं प्रौद्योगिकी में ज्ञान का आदान-प्रदान करना भी आसान होगा।