Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने भारत और हेलेनिक के बीच नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग पर सहमति ज्ञापन को स्‍वीकृति दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारत और हेलेनिक के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग पर हुए सहमति के बारे में अवगत कराया गया। इस सहमति ज्ञापन पर नवंबर 2017 में हेलेनिक के विदेश मंत्री महामहिम निकोस कोत्‍जीयास की नई दिल्‍ली यात्रा के दौरान हस्‍ताक्षर किए गए थे। सहमति ज्ञापन पर भारत की ओर से विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्‍वराज और हेलेनिक के विदेश मंत्री महामहिम निकोस कोत्‍जीयास ने हस्‍ताक्षर किए थे।

दोनों पक्षों का उद्देश्‍य नवीन और नवीकरणीय विषयों पर तकनीकी द्वपक्षीय सहयोग को पारस्‍परिक लाभ के आधार पर प्रोत्‍साहित करने के लिए सहकारी संस्‍थागत संबंध स्‍थापित करना है।

सहमति ज्ञापन में सहयोग के क्षेत्रों की समीक्षा, निगरानी तथा उससे संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक संयुक्‍त कार्य समूह बनाने का प्रावधान है। सहमति ज्ञापन का उद्देश्‍य विशेषज्ञों और सूचना नेटवर्क का आदान-प्रदान करना है।