पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के कार्यालय में उप-नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (समन्वय, संचार और सूचना प्रणाली) वेतनमान स्तर – 17 में एक पद (एक एसटीएस स्तर के पद की समाप्ति के साथ) के सृजन को मंजूरी दी।
उप-नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक राज्य लेखाधिकारियों के बीच समन्वय, दूरसंचार के लेखा और भारतीय लेखा विभाग (आईए एंड एडी) के अंतर्गत विभिन्न सूचना प्रणाली (आईएस) पहलों का निरीक्षण करेंगे।
इस पद के सृजन से लगभग 21 लाख रूपये का व्यय आयेगा।