पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भूगर्भ, खनन और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत जिम्बाब्वे के बीच समझौते को पूर्व-प्रभाव से अपनी मंजूरी दे दी है। इस समझौते पर जिम्बाब्वे के हरारे में 3 नवंबर, 2018 को हस्ताक्षर किये गये थे।
प्रमुख विशेषताएं :
संसाधनों, कानूनों और नीतियों पर आधारित जानकारी का आदान-प्रदान करना, विकास से जुड़ी रणनीतियों पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए विचारगोष्ठियां आयोजित करना, दोनों पक्षों के बीच प्रौद्योगियों के हस्तांतरण को बढ़ावा देना, खनन क्षेत्र में मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना और निवेश के अवसर तैयार करना इस समझौते के उद्देश्य हैं। इन प्रावधानों से दस्तावेजीकरण, जानकारी प्रसारित करने जैसे क्रियाकलापों को पूरा किया जा सकेगा और नवाचार से जुड़े उद्देश्य भी पूरे होंगे।
लाभः
इस समझौते से भारत और जिम्बाब्वे के बीच चयनित क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक संस्थागत प्रणाली उपलब्ध होगी।