पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में खोजे गये छोटे क्षेत्र नीति बोली राउंड 2 के अंतर्गत चिन्ह्ति 60 खोजे गये छोटे क्षेत्रों और गैर मौद्रिकृत खोजों के लिए 14.10.2015 को अधिसूचित खोजे गये छोटे क्षेत्र नीति विस्तार को स्वीकृति दे दी है। इनमें से 22 क्षेत्र /खोज तेल और प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) लिमिटेड के 5 ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के तथा 12 नयी खोज तथा लाइसेंसिंग नीति (एनईएलपी) ब्लॉकों से 12 छोडे गये क्षेत्र /खोज हैं। इसके अतिरिक्त 21 क्षेत्र/ खोज डीएसएफ बोली राउंड 1 में शेष हैं, जिसकी पेशकश की गई थी लेकिन निवेशक की ओर से पर्याप्त रूचि नहीं दिखाने के कारण ठेका नहीं दिया गया था।
विवरण :
• इन खोजोंमें अनुमान किया गया है कि 194.65 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) तेल तथा उसके बराबर गैस होगी।
• इन तेल क्षेत्रों को तेजी से विकसित और मौद्रिकृत किया जाएगा जिससे तेल और गैस उत्पादन में मजबूती आयेगी और परिणामस्वरूप देश की ऊर्जा सुरक्षा बढेगी।
• अनुमान है कि इन तेल क्षेत्रों में निवेश से 28,000 से अधिक प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष और लाभकारी रोजगार का सृजन होगा।
• इस नीति का विस्तार भविष्य की बोली राउंड के लिए किया गया है। पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस सचिव, सचिव (व्यय) तथा विधि सचिव वाली अधिकारसम्पन्न सचिवों की समिति आदर्श राजस्व हिस्सेदारी ठेका,प्रस्ताव आमंत्रण नोटिस (एनआईओ) तथा खोजे गये छोटे क्षेत्रों की बोली राउंड 2 के दस्तावेजों को अंतिम रूप देगी और स्वीकृति करेगी।
• ठेका प्रदान करने की स्वीकृति ईसीएस की सिफारिशों के आधार पर पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री और वित्त मंत्री द्वारा दी जाएगी।