पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मलेशिया में यूरिया एवं अमोनिया विनिर्माण संयंत्र के विकास के लिए मलेशिया के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर को अपनी पूर्वव्यापी मंजूरी दी है। इस संयंत्र से उत्पादित यूरिया और/अथवा मलेशिया से मौजूदा अधिशेष यूरिया की आपूर्ति भारत को की जाएगी।
इस परियोजना की लागत 2.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। इसकी क्षमता 2.4 मिलियन टन यूरिया एवं 1.35 मिलियन टन अमोनिया प्रति वर्ष उत्पादन की होगी। यह संयंत्र भारतीय बाजार को आपूर्ति के लिए समर्पित होगा।
यदि दोनों पक्ष सहमत होते हैं तो इस एमओयू पर हस्तारक्षर करने से देश में यूरिया और अमोनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए कम कीमत पर उसकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।