पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भारतीय वित्तीय खुफिया इकाइयों (एफआईयू -इंडिया) और विदेशी वित्तीय खुफिया इकाइयों (एफआईयू) के बीच सूचनाएं साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन के संशोधित मॉडल को मंजूरी दे दी है। संशोधित मॉडल का मसौदा एगमोंट समूह सचिवालय के संशोधित समझौता ज्ञापन 2014 पर आधारित है।
पृष्ठभूमि
विदेशी वित्तीय खुफिया इकाइयों के संदर्भ में एफआईयू –इंडिया का प्रमुख कार्य वित्तीय खुफिया इकाइयों द्वारा भेजे गए अनुरोध पर उसके महत्व के अनुरूप कार्रवाई करना, एफआईयू को सूचनाएं उपलब्ध कराना तथा उनके साथ लगातार संपर्क बनाए रखना और ऐसी इकाइयों के साथ समझौता ज्ञापनों के लिए लगातार बातचीत जारी रखना है। ज्यादातर विदेशी वित्तीय खुफिया इकाइयों के साथ सूचनाएं साझा करने के लिए उनके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर जरूरी हैं।