Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने व्‍यापार सुधार उपायों पर एक विशेषज्ञ समूह गठित करने के लिए भारत और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए व्‍यापार सुधार उपायों पर एक विशेषज्ञ समूह गठित करने के लिए भारत और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। समझौता ज्ञापन पर ईरान के राष्‍ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान 17 फरवरी,2018को हस्‍ताक्षर किये गये थे।

समझौता ज्ञापन से सूचना के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण गतिविधियों, डम्पिंग रोधी और बराबर करने वाले शुल्‍क से जुड़ी जांचों में सहयोग जैसे व्‍यापार संबंधी उपायों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।