पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में (वीईटी) भारत और बेलारूस के बीच समझौता ज्ञापन एमओयू को अपनी कार्येतर मंजूरी प्रदान कर दी है। बेलारूस के महामहिम राष्ट्रपति श्री एलेक्जेंडर लुकाशेंको के भारत में सरकारी दौरे के दौरान 12 सितंबर 2017 को इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे।
व्यावसायिक शिक्षा, प्रशिक्षण और दक्षता विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए यूरेशियन देश के साथ पहली बार यह समझौता किया गया है।
बेलारूस में मुख्यत: विनिर्माण और भारी उद्योगों का बड़े पैमाने पर समूह मौजूद है। जिन्हें वहां व्याप्त दक्षता प्राप्त जनशक्ति और उच्च विकसित दक्ष प्रशिक्षण प्रणाली से शक्ति प्राप्त होती है। उनकी दक्षता पद्धति के ज्ञान के हस्तांतरण के फलस्वरूप ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसी हमारी पहलों को बड़े पैमाने पर मदद मिलेगी। इस समझौता ज्ञापन से विनिर्माण क्षेत्र में जनशक्ति की दक्षता में उनकी निपुणता और ज्ञान के व्यवस्थित हस्तांतरण का मार्ग प्रशस्त होगा।
चयनित क्षेत्रों में दो देशों के बीच रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल एजुकेशन (आरआईपीओ), बेलारूस व्यावसायिक शिक्षा प्रणाली के विकास की शीर्षस्थ संस्था और वीईटी में डिलिवरी में प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के लिए प्रशिक्षण महानिदेशक के माध्यम से संस्थागत साझेदारी स्थापित करने के माध्यम से इस सहयोग को कार्यरूप प्रदान किया जाएगा, जिसमें ईको सिस्टम दक्षता में क्षेत्रीय वीईटी/सेंटर्स ऑफ एक्सलेंस ऑफ बेलारूस के साथ अनुसंधान और विकास के लिए सहयोग प्रस्तावित है।
सहयोग के क्षेत्र निम्नलिखित है:
1. बेलारूस उन्नत प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण और मूल्यांकन पद्धितियों, नियमित/दूरस्थ, अध्ययन/मास्टर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण, उनके क्षमता क्षेत्र में क्षमता निर्माण और मूल्यांकन और नेटवर्क निर्माण और उद्योग, सहबद्धता के संबंध में जानकारी का व्यापक हस्तांतरण उपलब्ध कराएगा।
2. निर्माण, विद्युत ऊर्जा उत्पादन और वितरण, विनिर्माण उद्योग, व्यापार, ऑटो सर्विस तथा घरेलू साजो-सामान, साजो-सामान की मरम्मत, रख-रखाव, परिवहन, संचार, होटल और रेस्टोरेंट के साथ-साथ भारत में भारी मांग वाली अन्य क्षेत्रों में दक्षता के विकास के लिए भारत के नागरिकों के लिए व्यावसायिक शिक्षा की व्यवस्था।
3. बेलारूस के द्वारा भारत के प्रशिक्षण प्रबंधकों, अध्यापको और प्रशिक्षकों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें ट्रेनिंग, अपस्किलिंग, इंटरनशिप की व्यवस्था।
4. व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण एवं दक्षता विकास की डिलिवरी के संवर्द्धन की दृष्टि से आयोजना, प्रबंधन और डिलिवरी के लिए परामर्शदायी सेवाएं।
मुख्य प्रभाव:
• समझौता ज्ञापन से बेलारूस के अनुभव एवं विशेषज्ञता के दृष्टिगत देश में दक्षता प्रणाली के माहौल में सम्पूर्ण सुधार आएगा।
• प्रस्ताव के कार्यान्वयन में इस क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के माध्यम से वर्तमान व्यवसायिक शिक्षा में नवोन्मेष और सुधार शामिल है।
इस समझौता ज्ञापन के फ्रेमवर्क के भीतर परस्पर सहयोगात्मक गतिविधियों के लिए दोनों पक्षों के बीच मामला दर मामला वित्तीय व्यवस्था धन की उपलब्धता के अध्याधीन होगी।