पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को संयुक्त डाक टिकट जारी करने के बारे में भारत और आर्मेनिया के बीच समझौता ज्ञापन से अवगत कराया गया। समझौता ज्ञापन पर जून, 2018 में हस्ताक्षर किए गए थे।
समझौता ज्ञापन के अनुसार संचार मंत्रालय का डाक विभाग और आर्मेनिया का राष्ट्रीय डाक संचालक (‘हे पोस्ट’ सीजेएससी) पारस्परिक रूप से नृत्य विषय पर संयुक्त डाक टिकट जारी करने पर सहमत हुए हैं। संयुक्त डाक टिकट अगस्त, 2018 में जारी किए गए थे।
स्मृति डाक टिकटों में भारत के मणिपुरी नृत्य तथा आर्मेनिया के हौब एरेक नृत्य दिखाए गए हैं।