Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने सतत शहरी विकास के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग पर भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल को सतत शहरी विकास के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग पर भारत और ब्रिटेन के बीच अप्रैल 2018 में हस्‍ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) से अवगत कराया गया।

विवरण :

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य सतत शहरी विकास के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के बीच संस्‍थागत सहयोग उपलब्‍ध कराना और उसे मजबूती देना है। सहयोग के क्षेत्रों में स्‍मार्ट सिटी का विकास, ठोस कचरा प्रबंधन, पर्यावरण के अनुकूल किफायती आवास, अपशिष्‍ट जल प्रबंधन, शहरी संस्‍थानों में क्षमता निर्माण, शहरी क्षेत्रों में कौशल विकास, शहरी मोबिलिटी, बौद्धिक परिवहन प्रणाली एवं ट्रांजिट-केन्द्रित विकास, वित्‍तीय पहुंच में नवाचार एवं अन्‍य संबंधित क्षेत्र शामिल हैं। दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए आपसी सहमति जताई थी।

कार्यान्‍वयन रणनीति:

इस एमओयू के तहत एक भारत-यूके संयुक्‍त कार्य समूह (जेडब्‍ल्‍यूजी) गठित किया जाएगा जो एमओयू के दायरे में सहयोग पर रणनीति एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेगा। शहरी विकास पर संयुक्‍त कार्य समूह की बैठक साल में एक बार होने की उम्‍मीद है। यह बैठक बारी-बारी से भारत और ब्रिटेन में होगी।

प्रमुख प्रभाव:

यह एमओयू दोनों देशों के बीच सतत शहरी विकास के क्षेत्र में दीर्घावधि द्विपक्षीय सहयोग को गहराई और मजबूती देने के लिए प्रोत्‍साहित करेगा।

लाभार्थी:

इस एमओयू से समार्ट सिटी का विकास, ठोस कचरा प्रबंधन, पर्यावरण के अनुकूल किफायती आवास, अपशिष्‍ट जल प्रबंधन, शहरी क्षेत्रों में कौशल विकास, शहरी मोबिलिटी बौद्धिक परिवहन प्रणाली