Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने स्‍टार्टअप सहयोग पर भारत और कोरिया गणराज्‍य के बीच समझौते को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टार्टअप सहयोग पर भारत और कोरिया गणराज्य के बीच सहमति पत्र पर पूर्व-प्रभाव से अपनी मंजूरी दे दी है। इस सहमति पत्र पर फरवरी 2019 में हस्‍ताक्षर किए गए थे।

इस सहमति पत्र से दोनों देशों के स्‍टार्टअप उद्योगों के बीच द्विपक्षीय सहयोग में आसानी होगी और बढ़ावा मिलेगा, जो उनके राष्‍ट्रीय कानूनों और नियमनों तथा ऐसे किसी प्रभावी अंतर्राष्‍ट्रीय संधियों और समझौतों पर आधारित होगा, जो दोनों देशों से संबंधित हों।