पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और बहरीन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को अपनी स्वीकृति दे दी है।
समझौता ज्ञापन में सहयोग के निम्नलिखित क्षेत्र शामिल किए गए हैं:
1. प्रकाशनों तथा शोध परिणामों सहित सूचना का आदान-प्रदान।
2. एक-दूसरे देश के सरकारी अधिकारियों, अकादमिक स्टाफ, विद्वानों, शिक्षकों, विशेषज्ञों तथा विद्यार्थियों का आवागमन।
3. कार्यशालाओं और प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में भागीदारी।
4. निजी क्षेत्र तथा अकादमिक स्तर पर स्वास्थ्य और चिकित्सा शोध गतिविधयों को प्रोत्साहन।
5. पारस्परिक सहमति से निर्धारित सहयोग का कोई अन्य विषय।
सहयोग के विवरणों को व्यापक बनाने तथा समझौता ज्ञापन के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक कार्य समूह का गठन किया जाएगा।