पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज मुम्बई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) को मेट्रो शेड स्वैपिंग के लिए आर.आर. स्टेशन, दहिसर स्थित भारतीय विमानन प्राधिकरण (एएआई) की 40 एकड़ भूमि तथा गोराई, मुम्बई स्थित राज्य सरकार की 40 एकड़ भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी प्रदान कर दी है।
मॉडलिटीज़ :
प्रस्ताव पर विचार करते हुए मंत्रिमंडल समिति ने निम्नलिखित मॉडलिटीज़ को मंजूरी प्रदान की है :
i. 2016-17 के आधार पर रैडी रैकनर के अनुसार स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान एमएमआरडीए भूमि की मुकम्मिल सुपुर्दी के समय 40 एकड़ भूमि की लागत की अन्तर राशि 472.70 करोड़ रूपये, इसमें जो भी अधिक हो, का भुगतान करेगा।
ii. एएआई के नाम में विधिवत स्वामित्व बदलवा कर एमएमआरडीए गोराई स्थित 40 एकड़ भूमि को प्रत्येक दृष्टि से बांउड्री की डिमार्केटिंग, भूमि को समतल करने और ग्रेडिंग के उपरांत सुपुर्द करेगा। एमएमआरडीए गोराई स्थित भभूमि के सभी दस्तावेज, राजस्व नक्शे तथा मालिकाना हक संबंधी नाम परिवर्तन को रिकॉर्डों में विधिवत दर्ज करा कर एएआई के सुपुर्द करेगा।
iii. एमएमआर डीए नजदीक के सिटी रोड से स्पष्ट पहुंच/आवाजाही के साथ एएआई के लिए 24 एकड़ भूमि को रखते हुए 40 एकड़ भूमि को पहचान / उसे चिन्हित करेगा।
iv. एएआई अस्थायी आधार पर अग्रिम रूप से दहिसर स्थित कम से कम 2000 वर्ग मीटर भूमि की भी सुपुर्दगी करेगा।
रोजगार सृजन क्षमता :
वर्तमान प्रस्ताव से तकनीकी विशेषज्ञों के लिए नौकरी के अवसरों के साथ-साथ कुशल,अर्द्ध-कुशल श्रमिकों के रोजगार का सृजन होगा, साथ ही मेट्रो निर्माण कार्य से जुड़े विनिर्माण उद्योगों में भी रोजगार के अवसर बनेंगे। मेट्रो कार शेड के संचालन में आने के उपरांत प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रोजगार का भी सृजन होगा।
पृष्ठभूमि :
मुम्बई की सम्पूर्ण सार्वजनिक परिवहन क्षमता में वृद्धि करने के लिए महाराष्ट्र सरकार मुम्बई मेट्रो रेल मास्टर प्लान (146.50 किमी) को चरणों में कार्यान्वित कर रही है। मुम्बई मेट्रो परियोजना के कार्यान्वयन के लिए एमएमआरडीए के अंतर्गत मुम्बई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) नामक के प्रयोजन मूलक तंत्र बनाया गया है। एमएमआरसी ने दहिसर (ईस्ट) से अंधेरी (ईस्ट) तक मेट्रो कॉरिडोर पर पार शेड के निर्माण की योजना बनाई है। कार शेड के लिए चुनी गई भूमि का एक हिस्सा अर्थात् 17.47 हेक्टेयर (करीब 44 एकड़) भूमि एएआई के स्वामित्व में है। एएआई के पास दहिसर में करीब 64 एकड़ क्षेत्रफल की भूमि का स्वामित्व है, जहां रिमोट रिसीविंग स्टेशन स्थित है। भूमि का कुछ हिस्सा कब्जे से घिरा है।