Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

#माईगव के 10 साल: प्रधानमंत्री ने इस प्‍लेटफॉर्म की सराहना सुशासन के लिए एक जीवंत फोरम के रूप में की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज माईगव प्लेटफॉर्म के 10 साल पूरे होने पर इस प्लेटफॉर्म की सराहना सहभागितापूर्ण गवर्नेंस और सुशासन के लिए एक जीवंत फोरम के रूप में की।

श्री मोदी ने उन सभी लोगों की सराहना की जिन्होंने अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और सुझावों के माध्यम से इस माईगव को बेहतरीन बनाया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

आज हम #माईगव के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म को बेहतरीन बनाया है और अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि एवं सुझाव साझा किए हैं। पिछले एक दशक में माईगव सहभागितापूर्ण गवर्नेंस और सुशासन के लिए एक जीवंत फोरम के रूप में उभर कर सामने आया है।’ 

***

एमजी/एआर/आरआरएस/एसएस