Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

माउंट एवरेस्‍ट पर जाने वाले पहले अखिल भारतीय सेवा अभियान दल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की


s2015032763581 [ PM India 121KB ]

s2015032763582 [ PM India 100KB ]

s2015032763584 [ PM India 123KB ]

माउंट एवरेस्‍ट पर जाने वाले पहले अखिल भारतीय सेवा अभियान दल के पाँच सदस्‍यों ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

दल में दो आईपीएस, दो आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी सहित पाँच लोक सेवा अधिकरी हैं। इस दल का नेतृत्‍व 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी सुश्री सरोज कुमारी कर रही हैं। अन्‍य अधिकारी श्री रविन्‍द्र कुमार आईएसएस-2011, श्री एस प्रभाकरण, आईएफएस-2011, श्री विक्रम जिंदल, आईएएस-2012 और श्री सुहेल शर्मा, आईपीएस-2012 हैं। अभियान दल अपने साथ स्‍वच्‍छ भारत अभियान का बैनर लेकर जाएगा।

वर्ष 2015 को 1965 में माउंट एवरेस्‍ट पर जाने वाले पहले भारतीय अभियान दल की स्‍वर्ण जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने अभियान की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।