Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मिस्‍त्र के विदेश मंत्री श्री समेह हसन शोउक्री ने प्रधानमंत्री से भेंट की


मिस्‍त्र के विदेश मंत्री, श्री समेह हसन शोउक्री ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की। वे द्विपक्षीय संयुक्‍त आयोग की सातवीं बैठक के संदर्भ में भारत की यात्रा पर आए हैं।

विदेश मंत्री श्री शोउक्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को मिस्‍त्र के राष्‍ट्रपति श्री अब्देल फतेह अल सीसी का बधाई संदेश दिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी राष्‍ट्रपति सीसी को शुभकामनाएं दीं।

द्विपक्षीय संयोग को बढ़ाने के लिए दोनों राजनेताओं ने भारत और मिस्‍त्र की साझी प्रतिबद्धता को दोहराया। अवसंरचना, व्‍यापार, निवेश और नागरिकों के परस्‍पर सम्‍बन्‍ध के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।