पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारत और फ्रांस के बीच 10 मार्च, 2018 को हस्ताक्षरित ‘मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस मिशन’को तैयार होने से पहले के अध्ययन के लिए इम्लीनमेंटेशन अरेंजमेंट (आईए) से मंत्रिमंडल को अवगत कराया गया।
यह प्रस्तावित संयुक्त मिशन दोनों देशों को उपयुक्त डेटा एवं सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य के साथ मैरिटाइम डोमेन जागरूकता के लिए समर्पित होगा। इसका उद्देश्य समुद्री यातायात की निगरानी करना और अधिकतम संभावित आवृत्ति के साथ संदिग्ध जहाजों की पहचान करना है। यह निगरानी प्रणाली भारत और फ्रांस के हितों के क्षेत्रों में जहाजों की निगरानी, पहचान एवं जब्ती के लिए आद्योपांत समाधान मुहैया कराएगी।
इस इम्लीनमेंटेशन अरेंजमेंट के तहत भारत की ओर से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और फ्रांस की ओर से सेंटर नेशनल डेट्यूड्स स्पेशियल्स (सीएनईएस) पूर्व अध्ययन एवं वर्तमान अवधारणा अध्ययन के दौरान विभिन्न गतिविधियों में संयुक्त रूप से शिरकत करेंगे। इस पर हस्ताक्षर होने के एक साल के भीतर उसे समीक्षा के लिए संबद्ध वरिष्ठ प्रबंधन के पास भेजा जाएगा।