Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टेलीफोन किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री महामहिम एंडी बर्नहम का टेलीफोन आया।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहम को पद संभालने पर गर्मजोशी से बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

दोनों नेताओं ने भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वे भारत-यूके विजन 2035के अनुरूप तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए।

नेताओं ने हाल ही में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते के लागू होने का भी स्वागत किया और दोनों देशों के लोगों की समृद्धि और खुशहाली के लिए इसकी व्यापार और कनिवेश संभावनाओं का पूरा इस्तेमाल करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।

दोनों नेता संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

*****

पीके / केसी/ एमपी