पीएमइंडिया
समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाएं और बच्चे रक्षा बंधन के पावन अवसर पर रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निवास पर जाकर उनसे मिले। इन सभी ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।
इनमें वृंदावन और वाराणसी की विधवाएं, भाजपा महिला मोर्चा समेत विभिन्न महिला संगठनों की सदस्य, दिल्ली सिख प्रतिनिधि सभा की सदस्य और विकलांग बच्चों समेत कई स्कूलों बच्चे भी इनमें शामिल थे। गुजरात की महिला सांसदों ने भी प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।
अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया और उनकी कलाई पर राखी बांधी।
साध्वी रितंभरा ने भी प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के बाद उनकी कलाई पर राखी बांधी।