Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं और बच्‍चों ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी


समाज के विभिन्‍न वर्गों की महिलाएं और बच्‍चे रक्षा बंधन के पावन अवसर पर रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निवास पर जाकर उनसे मिले। इन सभी ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।

10aug4 [ PM India 192KB ]

इनमें वृंदावन और वाराणसी की विधवाएं, भाजपा महिला मोर्चा समेत विभिन्‍न महिला संगठनों की सदस्‍य, दिल्‍ली सिख प्रतिनिधि सभा की सदस्‍य और विकलांग बच्‍चों समेत कई स्‍कूलों बच्‍चे भी इनमें शामिल थे। गुजरात की महिला सांसदों ने भी प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।

अल्‍पसंख्‍यक मामलों की मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्‍ला ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया और उनकी कलाई पर राखी बांधी।

10aug1 [ PM India 171KB ]

साध्‍वी रितंभरा ने भी प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के बाद उनकी कलाई पर राखी बांधी।