Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

राज्य सभा में विचार के लिए लंबित विनियोग (अधिनियम) निरसन विधेयक और निरसन एवं संशोधन विधेयक में संशोधन


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने आज विनियोग (अधिनियम) निरसन विधेयक, 2015 और निरसन एवं संशोधन (तीसरा) विधेयक, 2015 में आधिकारिक संशोधन और राज्य सभा में लंबित विधेयकों पर विचार करने को मंजूरी दे दी।

निरसन के लागू होने से इनका कोई अस्तित्व नहीं रहेगा और यह स्मारक किताबों में शामिल हो जाएंगे। इन कानूनों के खत्म होने से किसी तरह का नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा, जिनका अब कोई औचित्य नहीं रहा है या निष्क्रिय हो गए हैं। इन कानूनों के खत्म होने से कानूनों में कमी आएगी।