Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

रामकृष्‍ण मिशन, नई दिल्‍ली को उनकी कल्‍याण गतिविधियों के विस्‍तार के लिए भूमि का आबंटन


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने नई दिल्‍ली के पहाड़गंज में कृष्‍णा बाजार में रामकृष्‍ण मिशन को अपनी कल्‍याण गतिविधियों के विस्‍तार के लिए वर्तमान दरों पर दक्षिण पश्‍चिम में स्‍थित 82 वर्गमीटर के प्‍लॉट सं. 17/80ए और 18/80ए की भूमि के आबंटन को अपनी स्‍वीकृति दे दी है।

रामकृष्‍ण मिशन ने अपनी कल्‍याण गतिविधियों के विस्‍तार के लिए नई दिल्‍ली के कृष्‍णा बाजार में मिशन से सटे 82 वर्गमीटर के एक छोटे प्‍लॉट के आबंटन के लिए सरकार से अपील की थी। निम्‍नलिखित भूमि खाली पड़ी है और इसके अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों में उपयोग होने की संभावना बनी हुई है।