Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों के समर्पण और अथक प्रयासों को याद किया


राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों के समर्पण, दृढ़ता और अथक प्रयासों को याद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस अपने वैज्ञानिकों के समर्पण, दृढ़ता और अथक प्रयासों को याद करने का अवसर है। वे भारत के गौरव हैं।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी भारत का भविष्‍य तय करेंगे। ठीक उसी तरह जैसे विज्ञान ने हमें उन ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, जहां आज हम हैं। सरकार विज्ञान में विशेषकर अपने युवाओं में अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस पर हम विज्ञान के क्षेत्र में सर सी वी रमन के उत्‍कृष्‍ट व दीर्घावधि योगदान को प्रणाम करते हैं।

102वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में मैंने विज्ञान के विभिन्‍न पहलुओं पर अपने विचार रखें हैं, जो मैं http://nm4.in/1xEePJ7 पर आपसे साझा करता हूं।”