Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यकाल को 31-3-2016 से आगे तीन वर्षों के लिए विस्‍तारित करने को मंजूरी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) के कार्यकाल को 31-3-2016 से आगे तीन वर्षों के लिए विस्‍तारित करने की मंजूरी दे दी।

इस प्रस्‍ताव के बड़े लाभार्थी सफाई कर्मचारी एवं मल ढोने से जुड़े व्‍यक्ति होंगे, क्‍योंकि एनसीएसके उनके कल्‍याण एवं उत्‍थान के लिए काम करेगा।

तीन वर्षों के विस्‍तार पर आने वाला कुल व्‍यय लगभग 13.08 करोड़ रुपये होगा।