Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

रूस के उप-प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की


1111 [ PM India 70KB ]

11111 [ PM India 113KB ]

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रूस के उप-प्रधानमंत्री श्री दमित्री रोगोजिन से मुलाकात की। श्री दमित्री रोगोजिन भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 20वीं दौर की बैठक में शामिल होने के लिए भारत की यात्रा पर हैं। इस बैठक की सह-अध्‍यक्षता भारत की विदेश मंत्री द्वारा की गई।

इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि भारत हमेशा से ही रूस के साथ विशेषाधिकार प्राप्‍त सामरिक साझेदारी को विशेष महत्‍व देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दिसम्‍बर, 2014 में होने वाली वार्षिक बैठक में रूस के राष्‍ट्रपति श्री व्‍लादीमीर पुतिन की भारत यात्रा को लेकर आशान्वित हैं। उनकी यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को एक नये स्‍तर तक ले जाने का अवसर प्रदान करेगी।