Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्ज़र्वेटरी (लिगो) के वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

 

लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्ज़र्वेटरी (लिगो) के वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की


लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्ज़र्वेटरी (लिगो) के वैज्ञानिकों के दल ने वृहस्‍पतिवार को वाशिं‍गटन डीसी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। यूएस नेशनल साइंस फाउंडेशन के निदेशक डॉ. फ्रांस कार्दोवा के नेतृत्‍व वाले इस दल में लिगो परियोजना से संबद्ध तीन भारतीय युवा वैज्ञानिक भी शामिल थे।

डॉ. कार्दोवा ने कहा कि लिगो परियोजना के भविष्‍य के लिए भारत बेहद महत्‍वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने लिगो परियोजना को भारत-अमेरिका वैज्ञानिक सहयोग का महान उदाहरण करार देते हुए कहा कि इस परियोजना की सफलता भारतीय वैज्ञानिकों की समस्‍त युवा पीढ़ी को प्रेरणा देगी। उन्‍होंने लिगो परियोजना से संबद्ध भारतीय वैज्ञानिकों से अनुरोध किया कि वे जितना ज्‍यादा से ज्‍यादा संभव हो सके, भारतीय छात्रों के साथ संवाद करें और भारतीय विश्‍वविद्यालयों का दौरा करें।

वाशिं‍गटन डीसी में प्रधानमंत्री की लिगो वैज्ञानिकों से मुलाकात नई दिल्‍ली में इंस्‍टीट्यूट ऑफ प्‍लाज्‍मा रिसर्च के वैज्ञानिकों से मुलाकात के दो दिन बाद हुई, वे भी लिगो परियोजना पर ही काम कर रहे हैं।

भारत में लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्ज़र्वेटरी (लिगो) की स्‍थापना से संबंधित सहमति पत्र पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी में हस्‍ताक्षर हुए। इस समझौते पर यूएस नेशनल साइंस फाउंडेशन के निदेशक डॉ. फ्रांस कार्दोवा और भारत में परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. शेखर बसु ने हस्‍ताक्षर किये।