Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर प्रधानमंत्री नई दिल्ली के विज्ञान भवन में लोकतंत्र प्रहरी अभिनदंन कार्यक्रम में शामिल होंगे; मुम्बई में डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर स्मारक का शिलान्यास भी करेंगे


मुम्बई में डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर स्मारक का शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में लोकतंत्र प्रहरी अभिनदंन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भारत रत्‍न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के बाद श्री मोदी मुम्‍बई जाएंगे।

प्रधानमंत्री चैत्‍य भूमि पर डॉ. बाबा साहब अम्‍बेडकर को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद इन्‍दु मिल कम्‍पाउंड में डॉ. बाबा साहब अम्‍बेडकर स्‍मारक का शिलान्‍यास और पट्टिका का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री जवाहर लाल बंदरगाह के चौथे कंटेनर टर्मिनल और मेट्रो के दो कॉरिडोरों की आधारशिला रखेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी बान्‍द्रा-कुर्ला परिसर में एमएमआरडीए ग्राउंड पर एक जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे।