पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में लोकपाल एवं लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक, 2016 के जरिए लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 में महत्वपूर्ण संशोधनों एवं सेक्शन 44 में संशोधनों को अपनी कार्योत्तर स्वीकृति दे दी है।
अनुमोदित संशोधनों से विभिन्न श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों द्वारा व्यक्त चिंताओं एवं आशंकाओं तथा लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के सेक्शन 44 के प्रावधानों को लागू करने में पेश आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सकेगा। ये संशोधन स्थायी समिति की सिफारिशों के अनुसार हैं।