पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की बैठक में रेल अभिसमय समिति (2014) की वर्ष 2016-17 के लिए की गई यह सिफारिश की कि रेलवे द्वारा सामान्य राजस्व में देय लाभांश की दर में केवल एकबारगी तौर पर छूट प्रदान की जाए, को अपनाने के लिए संसद के दोनों सदनों में एक संकल्प पेश करने के रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।