पीएमइंडिया
[
129KB ]
प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के मौके पर गांधीनगर में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और स्वच्छ ऊर्जा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी से मुलाकात की। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगामी भारत यात्रा के बारे में चर्चा की। दोनों इस बात पर सहमत थे कि इससे भारत-अमरीका की कूटनीतिक साझेदारी में नया अध्याय जुड़ेगा। उन्होंने विश्व व्यापार संगठन के मुक्त व्यापार संबंधित मुद्दों को हल किए जाने को संतोषजनक बताया है। दोनों नेताओं ने आतंकवाद निरोधी सहयोग, आर्थिक विषयों और क्षेत्रीय हितों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री की कनाडा के नागरिकता तथा प्रवासी मामलों के मंत्री क्रिस अलेक्जेंडर के साथ हुई बैठक में भी आतंकवाद निरोधी सहयोग मुख्य मुद्दा था। प्रधानमंत्री ने कनाडा की संसद पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और आतंकवाद के विरुद्ध पूर्ण असहिष्णुता का दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कनाडा की यात्रा से उन्हें काफी उम्मीदें हैं।
प्रधानमंत्री ने इस्राइल के कृषि मंत्री श्री येर शामीर से मुलाकात की। दोनों ने कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया का लाभ उठाने के लिए इस्राइल को भारत में उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है।
प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अकबर तोरकान से मुलाकात की। दोनों ने चाहबाहार बंदरगाह प्रोजेक्ट परियोजना पर चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की। ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री ने विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम से मुलाकात की। दोनों ने जलवायु परिवर्तन और स्वच्छ ऊर्जा पर चर्चा की।
मैसिडोनिया के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में दोनों पक्षों ने कारोबार और विनिवेश सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।
रूस के असतराखान के गवर्नर अलेक्जेंडर झिलकिन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान भारत को निवेश के लिए आमंत्रित किया है।
PM @narendramodi meeting a delegation from USA. @JohnKerry pic.twitter.com/n5OGXwJoRr
— PMO India (@PMOIndia) January 11, 2015
Met Dr. Akbar Torkan, advisor to Iran’s President. pic.twitter.com/2vkdLRdVYc
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2015
Met Israel’s Agriculture Minister, Mr.YairShamir. pic.twitter.com/qmIv8gjcIf
— NarendraModi(@narendramodi) January 11, 2015
World Bank President Jim Yong Kim & I had a very fruitful meeting during Vibrant Gujarat Summit. @WorldBank pic.twitter.com/XlwoRyqYQx
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2015
Was delighted to meet the Governor of Russia’s Astrakhan province, Mr.Alexander Zhilkin. pic.twitter.com/pP2YwNhmwf
— NarendraModi(@narendramodi) January 11, 2015