Search

न्यूज अपडेट्स

विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने 1971 के युद्ध में बहादुरी से लड़ने वाली सशस्‍त्र सेनाओं के बलिदान, वीरता और साहस को याद किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विजय दिवस के अवसर पर 1971 के युद्ध में बहादुरी से लड़ने वाली अपनी सशस्‍त्र सेनाओं के बलिदान और वीरता का स्‍मरण किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम 1971 के युद्ध में बहादुरी से लड़ने वाली अपनी सशस्‍त्र सेनाओं के बलिदान और साहस को स्‍मरण करते हैं। हमें उन पर बहुत गर्व है।”