पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक को विज्ञान और तकनीक पर भारत और फ्रांस के बीच सहयोग स्थापित करने के लिए संयुक्त समिति की स्थापाना के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर से अवगत कराया गया। दोनों देशों द्वारा इस सर्वोच्च स्तर की संस्था की स्थापना के लिए 25 फरवरी को राजधानी में हस्ताक्षर किए गए।
दोनों देशों के बीच हुई व्यवस्था के तहत संयुक्त समिति भारत और फ्रांस के बीच विज्ञान और तकनीक में तालमेल की तलाश की जाएगी और प्राथमिकता को परिभाषित किया जाएगा।समिति का लक्ष्य नवाचार और शोध के जरिये सामाजिक विकास करना होगा।
संयुक्त समिति की सह अध्यक्षता भारत की ओर से विज्ञान और तकनीक मंत्री करेगे जबकि फ्रांस की ओर से वहां के विदेश और अंतर्राष्ट्रीय विकास मंत्री या भरतीय व्यवस्था के अनुसार सचिव स्तर या निदेशक जैसा कि फ्रेंच व्यवस्था या भारत में तय हो।
यह समझौता दोनों के बीच वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग की पृष्ठभूमि को देखते हुए किया गया है ताकि इस दिशा में दोनों देशों की कई राष्ट्रीय विज्ञान और तकनीकी एजेंसियों के बीच भागीदारी को बढ़ावा मिले।